पोंडी मानगढ़ में भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा नवीन फर्नीचर एवं नवीन कक्ष का किया लोकार्पण

पोंडी मानगढ़ में भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा नवीन फर्नीचर एवं नवीन कक्ष का किया लोकार्पण
जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे की रही उपस्थित
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन
जबेरा प्राथमिक शाला पौड़ी मानगढ़ में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत नवीन फर्नीचर एवं कक्ष के जीर्णोद्धार कार्यक्रम का शुक्रवार को लोकार्पण किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारेए जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमाए भारतीय स्टेट बैंक से रीजनल मैनेजर हरीश रघुवंशीए चीफ मैनेजर आशीष रावतएएलडीएम हेमंत कुमारएजबेरा ब्रांच से सौरभ रायए सरपंच मनोज रायएप्राचार्य रामकिंकर शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शिक्षक राजेश जैन द्वारा किया गया।कार्यक्रम के संबंध में जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे मैं बताया कि भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा आकांक्षी जिले को प्राथमिकता दी गई थी जिसके तहत दमोह जिले की जबेरा जनपद के ग्राम पोंडी मानगढ़ में कोपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर एक्टिविटी के तहत 80 बेंच ब एक कक्ष का जीणोद्धार किया है। जिसका आज लोकार्पण छात्र.छात्राओं के द्वारा ही कराया। इसके उपरांत परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र.छात्राओं के मन में परीक्षा के भय को कम करना। जिसके लिए छात्र.छात्राओं के मन में आ रही प्रश्नों का समाधान भी किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एस के नेमाए सहित बैंक स्टाफ के अधिकारियों द्वारा भी छात्र छात्रों को परीक्षा के लिए मनोबल बढ़ाया ब उत्साह वर्धन किया। बता दे छोटे से ग्राम पौड़ी मानगढ़ में जन्मे सौरभ राय जो कि भारतीय स्टेट बैंक की जबेरा ब्रांच में कार्यरत है इस कार्य में आवश्यक सहयोग भी प्रदान किया एवं उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों का आभार प्रदर्शन भी किया।




