Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
दमोह
Trending

दमोह दहल उठा: 9 महीने की मासूम से दरिंदगी, रिश्ते ही बने हैवानियत का चेहरा

दमोह: जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। नोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में महज़ 9 महीने की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की वारदात ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। सबसे दर्दनाक बात यह है कि इस घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि बच्ची का अपना चचेरा दादा बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बच्ची घर में थी और उसकी मां घरेलू काम में व्यस्त थी। इसी दौरान जब मां अचानक कमरे में पहुंची तो उसने जो दृश्य देखा, उससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी महिला को देखते ही मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तत्काल पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। देर रात मासूम को जिला अस्पताल लाया गया, जहां सूत्रों के मुताबिक एक डियूटी डॉ जो ऑन कॉल पर मौजूद हुई थी उन्होंने मेडिकल परीक्षण के लिए मना कर दिया वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आते ही डॉक्टरों की टीम ने उसका मेडिकल परीक्षण किया और उसे भर्ती कर लिया गया। सुबह तक जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल में मौजूद रहे और पूरे मामले की निगरानी करते रहे।

पुलिस के अनुसार, मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द ही कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।
इस हृदयविदारक घटना ने न सिर्फ एक परिवार को तोड़ दिया है, बल्कि समाज को भी यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर रिश्तों की आड़ में छिपे ऐसे दरिंदों से मासूमों को कैसे सुरक्षित रखा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!