Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
दमोह
Trending

छेड़छाड़ से तंग आकर स्कूली छात्रा ने पिया जहर, हालत गंभीर..

छेड़छाड़ से तंग आकर स्कूली छात्रा ने पिया जहर, हालत गंभीर..

दमोह: मपी के दमोह जिले में एक स्कूली छात्रा ने मनचले की छेड़छाड़ से तंग आकर जहर पी लिया और अब नाबालिग स्कूली छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है। मामला जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र से आया है , यहां दसवीं क्लास की छात्रा अपना पेपर देकर स्कूल से घर आ रही थी तभी इसी इलाके के एक मनचले ने उसके साथ छेड़छाड़ की और देर शाम लड़की ने घर पर जहर का सेवन कर लिया, जब उसके परिजनों ने देखा कि लड़की उल्टियां कर रही है और उसकी हालत खराब हो रही तब उसने परिजनों को बताया कि मनचला लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था और जब आज अति हुई तो उसने खुद को मारना मुनासिब समझा। गंभीर हालत में परिजन लड़की को लेकर हटा सिविल अस्पताल पहुंचे और यहां से उसे दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया। देर रात पुलिस के आला अधिकारियों ने जिला अस्पताल में दाखिल पीड़िता से बातचीत की और उसने आपबीती पुलिस को बताई है। एडिशनल एसपी के मुताबिक स्कूली छात्रा के बयान दर्ज कर मामला कायम किया गया है, जांच की जा रही है और जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!