
ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती: तीन ट्रक चालकों पर 30 हजार का जुर्मान
दमोह।
जिले में ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई जारी है। श्रुतकीर्ति सोमवंशी पुलिस अधीक्षक, जिला दमोह के निर्देशन एवं सुजीत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी दलवीर सिंह मार्को द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 18 फरवरी 2026 को मारूताल बायपास चौराहे पर यातायात पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान मालवाहक, भारी एवं यात्री वाहनों के दस्तावेजों की जांच के साथ चालकों का ब्रीथ एनालाइजर से परीक्षण किया गया। चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक MP 09 HJ 1106, MP 09 GD 4423 एवं MP 09 HH 9165 के चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए, जिस पर तीनों ट्रकों को जप्त कर प्रकरण तैयार किया गया।
उक्त प्रकरण 19 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायालय ने तीनों ट्रक चालकों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस प्रकार कुल 30,000 रुपये की दंडात्मक कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।




