Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
दमोह
Trending

दमोह में ढाई एकड़ में अवैध अफीम की खेती पकड़ी, कीमत एक करोड़ से अधिक

दमोह में ढाई एकड़ में अवैध अफीम की खेती पकड़ी, कीमत एक करोड़ से अधिक

 

दमोह। जिले में पुलिस उस वक्त हैरान रह गई, जब एक गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में सामान्य फसलों के बीच करीब ढाई एकड़ में फैली अफीम की लहलहाती फसल बरामद हुई। प्रारंभिक आकलन के अनुसार जब्त की गई अवैध फसल का बाजार मूल्य एक करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है।

पूरा मामला सुहेला गांव का है, जो तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी के अंतर्गत आता है। पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि गांव के एक खेत में बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थ की खेती की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तेजगढ़ पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सामान्य फसलों के बीच छिपाकर उगाई गई अफीम की फसल को देखा तो अधिकारी भी दंग रह गए। करीब ढाई एकड़ में फैली फसल को तत्काल जब्त कर पंचनामा कार्रवाई की गई। इसके बाद राजस्व एवं संबंधित विभागों की मौजूदगी में फसल नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

पुलिस ने खेत मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बिना वैध लाइसेंस के अफीम की खेती की जा रही थी। आरोपित के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!