Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
टॉप न्यूज़दमोह
Trending

दमोह में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत, मासूम सहित 3 गंभीर

दमोह में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत, मासूम सहित 3 गंभीर

दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिस्नाखेड़ी के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटैल मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। इलाज के दौरान हेमराज लोधी ने दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी नीमा लोधी और 3 वर्षीय बच्ची अंजली की हालत नाजुक बताई जा रही है। बच्ची को बेहतर उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हेमराज लोधी अपनी पत्नी और बच्ची के साथ ग्राम सेमरा में तेहरवीं कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।वहीं दूसरी बाइक पर सवार भरत लोधी निवासी ग्वारी की भी मौत हो गई। उसके साथी तेजी लोधी निवासी ग्वारी और संतोष लोधी निवासी हिनौती गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!