Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
दमोह
Trending

दमोह जिला अस्पताल में आधी रात हंगामा:पुलिसकर्मी और युवक की झड़प

दमोह जिला अस्पताल में आधी रात हंगामा:पुलिसकर्मी और युवक की झड़प

दमोह। गुरुवार देर रात करीब 2 बजे जिला अस्पताल परिसर एवं अंदर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के बीच विवाद बढ़कर झूमाझपटी में बदल गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच हाथापाई होती दिख रही है, जबकि अस्पताल की सुरक्षा में लगे गार्ड गेट पर खड़े नजर आए।

जानकारी के मुताबिक, पुरुष वार्ड में एक कैदी भर्ती था, जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित पुलिसकर्मी पर थी। इसी दौरान अस्पताल परिसर में किसी बात को लेकर पुलिसकर्मी और एक युवक के बीच बाहर विवाद हुआ। मामला शांत होने के बजाय अंदर तक पहुंच गया, जहां दोनों के बीच फिर से झड़प हो गई।

बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था और झगड़े के दौरान उसने पुलिसकर्मी की वर्दी तक पकड़ ली। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। लेकिन इस वीडियो में युवक पुलिस पर चाकू अड़ाने जैसे आरोप लगाते दिखाई दिया है। जिससे मामला और गंभीर हो गया। इस घटना में जिला अस्पताल केएवं साइकिल स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज से किलियर होने की उम्मीद जताई जा रही है।  घटना के बाद जब पुरुष वार्ड की स्थिति देखी गई, तो कैदी मरीज बेड पर हथकड़ी लगाए सोता मिला, लेकिन उसके पास कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। इस लापरवाही ने अस्पताल और पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वार्डो के मरीजो के कहा ऐसी स्थिति में किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। आपको बता दे  हाल के दिनों में जेल से कैदियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे व्यवस्थाओं में गड़बड़ी और संभावित हेराफेरी की आशंका भी जताई जा रही है। इस वीडियो के सामने आते ही प्रत्यक्षदर्शी चक्रेश चौधरी ने बताया कि विवाद की शुरुआत अस्पताल के साइकिल स्टैंड के पास हुई थी, जो बाद में अंदर तक पहुंच गई। उन्होंने इसे अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान के लिए चिंताजनक बताया। करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे में एक वही पुलिस आरक्षक ही स्थिति संभालने की कोशिश करता रहा।  घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलाल अभी तक पुलिस की ओर से कोई पक्ष सामने नही आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!