Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
दमोह
Trending

राधा रमन बस्ती में हुआ हिंदू सम्मेलन का आयोजन,

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर होने वाले हिंदू सम्मेलनों के अंतर्गतआज प्रातः काल की बेला में राधा रमन बस्ती विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मात्र शक्तियों द्वारा कलश यात्रा निकालकर किया गया, कार्यक्रम के प्रथम चरण में मंडली द्वाराश्री हनुमान चालीसा पाठ, भक्तांबर समिति द्वारा भक्तांबर का पाठ किया गया, मुख्य वक्त के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत धर्म जागरण प्रमुख श्री राघवेंद्र जी, मुख्य अतिथि कथावाचक श्री किशोरी वैष्णवी गर्ग जी, विशिष्ट अतिथि कमलेश्वरानंद जी महाराज, राष्ट्रीय सेविका समिति से सविता उपाध्याय मंचासीन रहे, पंच परिवर्तन को अपने दैनिक जीवन में अपना कर, व्यक्ति निर्माण, समाज निर्माण कैसे हो सकता है पर विशेष उद्बोधन रहा,

किशोरी वैष्णवी गर्ग द्वारा हिंदुत्व का इतिहास एवं हिंदुत्व की महिमा के बारे में वर्णन किया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्रछाया विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता पर नाट्य मंचन किया गया, कार्यक्रम में कार सेवको तथा गौ सेवकों का सम्मान हिंदू उत्सव समिति द्वारा किया गया, कार्यक्रम में हिंदू उत्सव समिति में दिपेश उपाध्याय अमरदीप जैन लालू विवेक अग्रवाल नितिन चौरसिया, कपिल सोनी मोनू राजपूत राम जैन टोनी राय, नीतू मलैया, पवन गुप्ता पंकज राय धीरज वर्मा पटिया सेठ लोकेश एवं महिला शक्ति में रश्मि वर्मा डॉली जैन राधा चौरसिया का विशेष सहयोग रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!