नो-एंट्री खत्म होते ही शहर में मौत की रफ्तार: घंटाघर से स्कूटी फंसा ले गया सब्जियों से भरा ट्रक, 2 KM तक घसीटा, युवक बाल-बाल बचा
नो-एंट्री खत्म होते ही शहर में मौत की रफ्तार: घंटाघर से स्कूटी फंसा ले गया सब्जियों से भरा ट्रक, 2 KM तक घसीटा, युवक बाल-बाल बचा
दमोह: कोतवाली थाना क्षेत्र के घंटाघर इलाके में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर लौट रहे एक युवक की स्कूटी को तेज रफ्तार सब्जियों से भरे 407 ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी ट्रक में फंस गई और चालक उसे करीब 2 किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। गनीमत रही कि स्कूटी सवार युवक सड़क के किनारे गिर गया, जिससे उसकी जान बच गई।
घटना स्थल और घटनाक्रम
पीड़ित युवक ताहिर खान, निवासी गाड़ीखाना ने बताया कि वह घर जा रहा था, तभी मागंज स्कूल के पास इंडियन पैथोलॉजी के सामने अंबिका किराना स्टोर के बाजू स्थित टिन शेड को तोड़ते हुए ट्रक ने पहले टक्कर मारी, फिर स्कूटी को फंसा लिया। युवक दूसरी ओर गिर गया, जबकि ट्रक चालक बिना रुके स्कूटी को साथ ले गया।
112 को सूचना, हटा रोड पर पकड़ा ट्रक
युवक की सक्रियता से 112 वाहन और नगर पुलिस अधीक्षक सीएसपी एच.आर. पांडे को सूचना दी गई। तो तत्काल तुरंत पुलिस टीमें ट्रक के पीछे लगीं। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार स्वयं मौके पर मौजूद रहे। आखिरकार हटा रोड पर साहू टिगड्डा के पास ट्रक सहित चालक और सह-चालक को पकड़ लिया गया। ट्रक क्रमांक: MP 35 ZD 1027 ट्रक को देहात थाना में खड़ा किया गया दोनों आरोपी कोतवाली में बैठाए गए
नशे में था चालक, पन्ना जिले का ट्रक
सीएसपी एच.आर. पांडे ने बताया कि यह एक 407 वाहन है, जो पन्ना जिले का है। चालक शराब के नशे में था। स्कूटी से एक्सीडेंट के बाद उसे फंसाकर ले जाया गया। पीड़ित की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
15 दिन पहले खरीदी थी स्कूटी, नंबर भी नहीं आया था
बताया जा रहा है कि स्कूटी महज 15 दिन पहले खरीदी गई थी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर तक नहीं आया था। हादसे में स्कूटी के टुकड़े-टुकड़े हो गए, लेकिन युवक की जान बचना किसी चमत्कार से कम नहीं।
शहर में रात होते ही बेलगाम ट्रक
यह घटना शहर में रात के समय तेज रफ्तार भारी वाहनों के खतरे की जीता-जागता उदाहरण है। घंटाघर, अंबेडकर चौराहा जैसे संवेदनशील इलाकों से सैकड़ों भारी ट्रक तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की रूह कांप जाती है।
पहले भी चेतावनी मिल चुकी है
कुछ दिन पहले बुंदेली महोत्सव मेले का गेट दो ट्रकों ने तोड़ दिया था। उस वक्त भी कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर ट्रक जब्त किए थे (एक ट्रक क्रमांक HR 38 AB 9547)। बावजूद इसके कोई ठोस सबक नहीं लिया गया।
जाम, शादियों में अफरा-तफरी, एंबुलेंस भी फंसती है
जबलपुर नाका से लेकर बाईपास तक शादी समारोहों के दौरान भारी वाहनों, बारात और पार्किंग के कारण जाम की स्थिति बनती है। ऐसे हालात में एंबुलेंस और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अब प्रशासन को लेना होगा बड़ा फैसला
शहर की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका को सख्त निर्णय लेने होंगे भारी वाहनों की शहर में नो-एंट्री को सख्ती से लागू करना, लोडिंग-अनलोडिंग को शहर के बाहर शिफ्ट करना,ट्रांसपोर्ट नगर को पूरी तरह शहर से बाहर रखना,तय समय और एक ही एंट्री-एग्जिट गेट व्यवस्था लागू करना,बाईपास का पूरा उपयोग




