दमोह
Trending

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, गृहमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाने का किया प्रयास अस्पताल चौराहे पर किया प्रदर्शन

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, गृहमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाने का किया प्रयास अस्पताल चौराहे पर किया प्रदर्शन

दमोह में मंगलवार रात अस्पताल चौराहे पर कांग्रेस नेताओं के द्वारा राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाने का प्रयास किया। पहले से ही अस्पताल पर चौराहे पर पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ तैनात थी। जैसे ही कांग्रेस नेताओं के द्वारा पुतला जलाया वाटर कैनन की मदद से उसे बुझा दिया गया। इस दौरान चौराहे पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा और चारों ओर पानी की बौछार उड़ती दिखाई दी। करीब डेढ़ घंटे तक यह प्रदर्शन चला। इसके बाद कांग्रेस नेताओं के द्वारा जमकर केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन को देखते हुए सीएसपी एचआर पांडे के साथ कोतवाली का पूरा बल अस्पताल चौराहे पर मौजूद था।
जानकारी देते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि हम लोग न्याय के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। जो 13 करोड़ 30 लाख मतदाताओं के नाम ज्ञानेश कुमार ने प्रधानमंत्री के ईसारे पर काटे हैं। आज हम उसकी लड़ाई पूरा विपक्ष पूरा देश लड़ रहा है। लोगों को उनके मताधिकार से वंचित किया गया है। यही लड़ाई हमारे नेता राहुल गांधी लड़ रहे थे तो उनको गृहमंत्री के इसारे पर गिरफ्तार कर लिया गया। इसी के विरोध में हमने अस्पताल चौराहे पर गृहमंत्री का पुतला जलाया है।
कांग्रेस नेता नितिन मिश्रा ने कहा कि पूरे देश में यह पोल खुल गई है कि किस तरह से वोट चोरी करके सरकार बनाई गई है। यह सरकार ज्ञानेश कुमार को बचाने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने इस मुद्दे को उठाया और वह लोग धरना दे रहे थे तो पुलिस ने बर्बरता पूर्वक उन्हें हिरासत में ले लिया। इसी के विरोध में पूरे प्रदेश में कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर यह पुतला दहन किया गया है।
सीएसपी एचआर पांडे ने बताया जानकारी मिली थी कि कांग्रेस नेताओं के द्वारा अस्पताल चौराहे पर प्रदर्शन किया जा रहा है। पुतला जलाने की भी जानकारी प्राप्त हुई थी। हमारी व्यवस्था पहले से चाक चौबंद थी। फायर ब्रिगेड पहले से खड़ी थी। कुछ घास के टुकड़े कांग्रेस नेताओं के द्वारा जलाने का प्रयास किया जिसे तत्काल बुझा दिया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!