दमोह
Trending

गर्भवती गाय की हत्या के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस न्यायालय में पेश किया, 3 आरोपी अभी फरार; गौकशी और संगठित अपराध की धाराओं में केस

गर्भवती गाय की हत्या के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
न्यायालय में पेश किया, 3 आरोपी अभी फरार; गौकशी और संगठित अपराध की धाराओं में केस

दमोह। कोतवाली थाना क्षेत्र के नूरी नगर में शनिवार सुबह गर्भवती गाय की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपियों को कोतवाली से न्यायालय ले जाते समय पुलिस ने जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी अपराध न करने के नारे लगाते हुए अस्पताल मार्ग से न्यायालय तक पहुंचे।

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे नूरी नगर क्षेत्र में गर्भवती गाय की हत्या की सूचना मिली थी। जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके से एक अन्य गाय को भी मुक्त कराया गया।

घटना की जानकारी फैलने के बाद बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन और गौभक्त घंटाघर पहुंचे। लोगों ने शहर का बाजार बंद कराया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

इसके बाद प्रदर्शनकारी कसाई मंडी की ओर जाने लगे, जिन्हें पुराने थाने के पास रोक दिया गया। सूचना पर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों की मांगें सुनीं। उन्होंने पुलिस और नगर पालिका अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद नगर पालिका और कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए करीब 10 स्थानों पर अतिक्रमण हटाया गया। वहीं अवैध रूप से संचालित मीट दुकानों पर भी कार्रवाई कर उन्हें बंद कराया गया।

3 आरोपी अभी फरार

सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि मामले में गौकशी के साथ संगठित अपराध की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जबकि करीब 3 आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!