Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
दमोह

गांवों के विकास से ही देश का विकास संभव: जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल विकसित भारत-जी राम जी योजना को लेकर मानस भवन में जिला स्तरीय सम्मेलन, पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों को दी गई जानकारी

गांवों के विकास से ही देश का विकास संभव: जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल

विकसित भारत-जी राम जी योजना को लेकर मानस भवन में जिला स्तरीय सम्मेलन, पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों को दी गई जानकारी

दमोह। विकसित भारत-जी राम जी योजना को लेकर बुधवार को स्थानीय मानस भवन में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सम्मेलन का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों और मैदानी अमले को एक जुलाई 2026 से शुरू हुई योजना की विस्तृत जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे सहित जिले की सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, जनपद पंचायत अध्यक्ष, सरपंच, पंचायत रोजगार सहायक, सचिव और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करना सरकार का अहम निर्णय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को गांवों तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक गांव सुदृढ़ और सुरक्षित नहीं होंगे, तब तक विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता।

सम्मेलन में योजना की रूपरेखा, उद्देश्य, पात्रता, क्रियान्वयन प्रक्रिया और पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण दिया गया। अधिकारियों ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों और पंचायत कर्मियों ने योजना से संबंधित सवालों के जवाब और आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!