जिला अस्पताल की ड्रामा ओपीडी में डॉक्टर नदारद, अस्पताल प्रबंधक ने संभाली जिम्मेदारी, मरीज घंटों परेशान, लापरवाही उजागर

जिला अस्पताल की ड्रामा ओपीडी में डॉक्टर नदारद,
अस्पताल प्रबंधक ने संभाली जिम्मेदारी,
मरीज घंटों परेशान, लापरवाही उजागर
दमोह। जिला अस्पताल की ट्रामा ओपीडी में बुधवार सुबह गंभीर लापरवाही सामने आई। बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा, क्योंकि कई ड्यूटी डॉक्टर समय पर ओपीडी में मौजूद नहीं थे। स्थिति की जानकारी मिलने और तस्वीरें सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और स्वयं मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। डॉ. सिंह ने दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए स्वीकार किया कि उस समय डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने बताया कि मामले से सिविल सर्जन को अवगत करा दिया गया है और उनके निर्देश पर वे मौके पर पहुंचे। लगातार ऐसी शिकायतें स्वास्थ्य व्यवस्था की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
मरीजों का आरोप है, कि सरकारी अस्पताल में समय पर डॉक्टर नहीं मिलते, जबकि उनके पास में ही मौजूद निजी क्लीनिकों में उनकी नियमित मौजूदगी रहती है। भले ही शासन ने करोड़ों रुपये की लागत से अस्पताल का निर्माण कर दिया हो लेकिन सुविधाओं का लाभ तभी मिलेगा, जब चिकित्सक निर्धारित समय पर ड्यूटी निभाएं। अब अपेक्षा है कि स्वास्थ्य विभाग अनुपस्थित डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई करेगा ताकि मरीजों को बार-बार ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।। *इनका कहना है।* इस विषय पर कलेक्टर प्रताप नारयण यादव ने सुयम सज्ञान लेकर तत्काल सीएमएचओ को कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।




