Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
दमोह
Trending

बिना बैक लाइट का तेज रफ्तार ट्रक आधे घंटे तक रोका, सूचना के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

रात 2 बजे कंट्रोल रूम को दी गई जानकारी, ट्रैफिक व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

बिना बैक लाइट का तेज रफ्तार ट्रक आधे घंटे तक रोका, सूचना के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

रात 2 बजे कंट्रोल रूम को दी गई जानकारी, ट्रैफिक व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल


दमोह। जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता अभियान के बीच बुधवार देर रात एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए। दावा किया गया है कि बिना बैक लाइट के तेज रफ्तार से शहर के भीतर दौड़ रहे एक ट्रक की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, लेकिन समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 2 बजे कटनी की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी-15 एमएफ-1313 ने तेज रफ्तार में चलते हुए एक युवक को टक्कर मारते हुए निकलने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक का पीछा कर उसे स्टेशन चौक पर करीब आधे घंटे तक रोके रखा गया और इस दौरान पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना भी दी गई।आरोप है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ट्रक चालक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई करने के बजाय वाहन को आगे जाने दिया गया। इससे यह सवाल उठ रहा है कि यदि चालक की लापरवाही या नशे की आशंका थी तो उसका मेडिकल परीक्षण (एमएलसी) या अन्य कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।। पीड़ित का कहना है कि पुलिस द्वारा समय-समय पर यातायात जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन यदि ऐसी गंभीर शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई नहीं होती तो इन अभियानों की प्रभावशीलता पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। युवक की माग है कि सड़क सुरक्षा को लेकर केवल अभियान चलाने के बजाय रात के समय भी प्रभावी निगरानी और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मामले में पुलिस अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। यदि पुलिस की ओर से कोई स्पष्टीकरण या कार्रवाई की जानकारी दी जाती है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!