जबलपुर नर्मदा से चली मंत्री धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा,संस्कृति मंत्री की अगुवाई में निकल रही संकल्प कांवड़ यात्रा। अपने 5संकल्प पूरे करती हुई पहुँची दमोह हुआ भव्य स्वागत!
जबलपुर नर्मदा से चली मंत्री धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा,संस्कृति मंत्री की अगुवाई में निकल रही संकल्प कांवड़ यात्रा।
अपने 5संकल्प पूरे करती हुई पहुँची दमोह हुआ भव्य स्वागत!
ऐंकर_दमोह मध्यप्रदेश से सरकार के मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और उनके अनुज समाज सेवी सत्येंद्र सिंह लोधी की अगुवाई में जबलपुर नर्मदा जी से121 किलोमीटर संकल्प कांवड़ यात्रा दमोह पहुंची ! शिक्षा,स्वच्छता,नशा मुक्ति,पर्यावरण और गौ रक्षा के पांच संकल्प है।जबेरा विधायक व मंत्री की विधानसभा क्षेत्र तेन्दूखेड़ा में प्रवेश कर चुकी जबलपुर से पद यात्रा करते हुए सैकड़ों (750)भक्त कांवड़ अपने काँधों पर लिए और यात्रा के दौरान लिए गए संकल्पों को पूरा करते हुए दमोह जिले की सीमा में शोभायात्रा पहुँचते ही स्थानीय धर्मप्रेमी लोगों की ख़ुशी का ठिकाना ना रहा सभी ने अपने विधायक व प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और सत्येंद्र सिंह लोधी सहित सैकड़ों कावड़िये लिए भक्तजन का फूल मालाओं से स्वागत किया । यात्रा के दमोह जिले में प्रवेश करते ही जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा कांवड़ियों का पुष्पवर्षा और भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के मार्ग में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और भगवान शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय नजर आया। यात्रा पंचवटी घाट, भेड़ाघाट से प्रारंभ हुई 121 किलोमीटर लंबी संकल्प कांवड़ यात्रा पांच दिनों में देव श्री जागेश्वरनाथ धाम, बांदकपुर पहुंचेगी।




