Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
दमोह

दो पक्षों में मामूली कहासुनी पर हुआ विवाद, एक दूसरे पर किया हमला चार घायल, गाली गलौज को लेकर शुरू हुआ था विवाद

दो पक्षों में मामूली कहासुनी पर हुआ विवाद, एक दूसरे पर किया हमला चार घायल, गाली गलौज को लेकर शुरू हुआ था विवाद

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के चंडी जी वार्ड में शुक्रवार रात मामूली कहासुनी पर दो पक्षों के बीच विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें दोनों ओर से चार लोग घायल होकर सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले में जांच शुरू कर दी है। गाली गलौज को लेकर यह पूरा विवाद हुआ था। दोनों ही पक्षों के लोगों का कहना है कि उन्हें देखकर गालियां दी जाती हैं। पहले पक्ष की ओर से मोहित साहू ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले 70 वर्षीय शोभारन सिंह के द्वारा हम लोगों को देखकर आए दिन गालियां दी जाती हैं। पड़ोस में होने के कारण हम लोगों के द्वारा कभी कोई विवाद नहीं किया जाता। शुक्रवार की रात जब घर में कोई नहीं था तभी शोभरन सिंह ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें उनके छोटे भाई आशीष पिता द्वारका साहू, राहुल साहू और वृद्ध दादी लक्ष्मी साहू घायल हो गई है। घटना की जानकारी हटा पुलिस को दी गई और घायलों के इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से घायल शोभारण सिंह ने बताया कि उन्होंने किसी को कोई गालियां नहीं दी। बल्कि राहुल साहू के द्वारा ही हमारे दरवाजे में आकर गालियां दी गई और हम जब बाहर निकले तो हमारे ऊपर हमला कर दिया गया। दोनों ही पक्षों के घायलों का इलाज हटा सिविल अस्पताल में चल रहा है और पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!