सरपंच के घर के पीछे बने घाट निर्माण में लाखों के भ्रष्टाचार का आरोप, सीसी रोड में भी अनियमितता के आरोप

सरपंच के घर के पीछे बने घाट निर्माण में लाखों के भ्रष्टाचार का आरोप, सीसी रोड में भी अनियमितता के आरोप
दमोह: जबेरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सिग्रामपुर में लाखों रुपये की लागत से कराए गए घाट निर्माण और सीसी रोड निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि सरपंच के घर के पीछे बनाए गए घाट में निर्धारित सामग्री के बजाय चोरी के पत्थरों का उपयोग किया गया, जबकि स्वीकृत एस्टीमेट में इस प्रकार के पत्थरों का कोई प्रावधान नहीं है।
ग्रामीणों का कहना है कि घाट और सीसी रोड दोनों निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के विपरीत किए गए हैं। आरोप है कि सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और संबंधित उपयंत्री (इंजीनियर) की मिलीभगत से गुणवत्ताहीन निर्माण कर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया।
ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही ग्राम पंचायत में पूर्व में कराए गए अन्य विकास कार्यों की भी तकनीकी जांच कराने की मांग उठाई है, ताकि यदि कहीं अनियमितता हुई है तो जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।




