Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
दमोह

जबेरा अस्पताल की ओपीडी की दीवार-छज्जा भरभराकर गिरा, बड़ा हादसा टला

जबेरा अस्पताल की ओपीडी की दीवार-छज्जा भरभराकर गिरा, बड़ा हादसा टला

दमोह । जबेरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अस्पताल की ओपीडी के जर्जर भवन का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में दीवार, छज्जा और खिड़की पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए तथा कमरे में रखा फर्नीचर भी मलबे में दब गया। राहत की बात रही कि घटना रात में हुई, उस समय ओपीडी बंद थी और वहां कोई मरीज या कर्मचारी मौजूद नहीं था। यदि यह घटना दिन में होती तो गंभीर जनहानि हो सकती थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई देने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कमरे में ईंट-पत्थर और मलबा फैला हुआ था। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही नवागत सीबीएमओ डॉ. विशाल शुक्ला ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन की स्थिति को गंभीर बताते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को भवन की तकनीकी जांच कराने के लिए पत्र भेजा है। साथ ही जर्जर हिस्से को तत्काल बंद कर मरीजों के उपचार के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल भवन लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। कई बार मरम्मत और नए भवन की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से अस्पताल भवन की तत्काल मरम्मत या नए भवन के निर्माण की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!