Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
Uncategorizedदमोह
Trending

दमोह में किन्नर विवाद ने पकड़ा तूल: किडनैपिंग और एक लाख की मांग के आरोप,24 घंटे बाद पुलिस खाली हाथ

दमोह। सिटी कोतवाली क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिससे पूरे मामले में कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक पक्ष की एफआईआर दर्ज कर ली गई है, वहीं दूसरे पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर दूसरा पक्ष एसपी निवास पहुंचा था और शिकायत सौंपी थी। इसके बाद देर शाम दोनों पक्ष कोतवाली पहुँचे और आमने-सामने आ गए और हल्का हल्का विवाद भी होता रहा फिलहाल पीड़ित किन्नर के बयान लिए जा रहे हैं। मामले में हिंदू और मुस्लिम पक्ष का एंगल भी सामने आया है, जिससे संवेदनशीलता बढ़ गई है।

पहले पक्ष की ओर से महामंडलेश्वर रानी ठाकुर सागर ने आरोप लगाया कि शनिवार रात खुशी किन्नर से एक लाख रुपये की मांग की गई। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई, बाल काटे गए और जान से मारने की कोशिश की गई। इस मामले में कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

दूसरे पक्ष से भोपाल से आई जगत माता काजल गुरु ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि पीड़ित के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई, साथ ही थाने में भी धमकियां दी गईं। वहीं जगत गुरु संजना मां किन्नर अखाड़ा, भोपाल ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि किडनैपिंग और मारपीट जैसी घटनाएं शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वाली हैं और जल्द कार्रवाई जरूरी है।

मनीष कुमार थाना प्रभारी कोतवाली का कहना है। है शनिवार  रात में एक खुशी नाम के जो किन्नर है वो यहां पर आए थे। उनके साथ में कुछ चोटे लगी हुई थीं। उन्होंने जो घटना क्रम बताया उसके आधार पर मामला पंजीबद की गई थी मेडिकल भी उनका कराया गया था।
बाद में आज कुछ लोग एसपी ऑफिस गए थे जहां सूचना मिलने पर उन्होंने एक आवेदन दिया आवेदन के आधार पर उनसे बातचीत की गयी और अभी भी कुछ लोग आये हुए हैं जिन्होंने अपने जो भी तथ्य थे वो बताए उसके आधार पर हमने खुशी को बुलाया हुआ है उसके वीडियो स्टेटमेंट स्टेटमेंट दिए जा रहे हैं। इसके अलावा इनको भी हमने बताया कि जो भी आपने अभी किया तथ्य जांच के जो भी तथ्य आगे उसके आधार पर की जाएगी

कल से कोई गिरफ्तारी अभी तक हुई है या नहीं हुई है?
अभी ये विषय पहले जो उन्होंने एफआईआर कराई है। उसके आधार पर जो तथ्य आए हैं, जो उन्होंने बताई है उसके आधार पर पहले से जो स्टेटमेंट है जो भी चीजें हैं वो काफी चीजें इसमें अलग अलग चीजें आई है तो उसके आधार पहले तत्वों की जांच होना जरूरी है उसके आधार पर फिर आगे बढाने कारवाई की जाए।

दूसरे पक्ष ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है आवेदन के अनुसार, रात करीब 9 बजे पिंकी किन्नर, बहार किन्नर, इरशाद उर्फ शूटर और उनके तीन अन्य साथी मुंह बांधकर आए और खुशी किन्नर व उसके साथियों का जबरन अपहरण कर लिया। आरोप है कि उनके साथ मारपीट की जा रही है और हिंदू-मुस्लिम भेदभाव फैलाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही है। आवेदिका ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा एक लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है और लंबे समय से दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही जान से मारने और शहर में दंगा कराने की धमकी भी दी गई है।

 

 

चैनल हेड अभिषेक जैन 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!