
मैरिज गार्डन से रेस्क्यू किए गए 5 बाल मजदूर, प्रशासन हुआ सख्त..
दमोह: आक्सर शादी समारोह में आपने बाल श्रमिकों को देखा होगा और शायद नजर अंदाज भी किया होगा और यही नजरंदाजी सालों से हो रही है जब आम आदमी से लेकर जिम्मेदार लोग भी सब कुछ देखने के बाद भी कुछ नहीं करते लेकिन अब सरकार के निर्देश पर प्रशासन सख्त हो रहा है और बाल मजदूरों को लेकर बनाई गई टास्क फोर्स जमीन पर एक्टिव है। दमोह में श्रम विभाग और बाल कल्याण समिति ने इसी टास्क फोर्स के तहत एक मेरिज गार्डन पर बड़ी कार्यवाही की है। शहर के विधा वाटिका मैरिज गार्डन में बाल मजदूरों से मजदूरी कराए जाने की खबर लगी थी जिसके बाद यहां छापा मारा गया और खबर सही निकली । यहां से 5 बच्चे रेस्क्यू किए गए हैं जिनसे मजदूरी कराई जा रही थी। शादी समारोह और पार्टियों में ये बच्चे लगातार काम कर रहे थे और अब प्रशासन की सख्ती के बाद ये कार्यवाही सामने आई है। ये परीक्षाओं का दौर चल रहा है और इस दौर में बच्चों को परीक्षाओं पर ध्यान देना जरूरी है लेकिन जिस तरह से इन मुक्त कराए गए बच्चों से काम लिया जा रहा था वो चिंताजनक जरूर है। इस मामले में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष की माने तो बच्चों को रेस्क्यू कर समिति के आफिस में लाया गया है उनके बयान लिए जा रहे हैं और अब इनके ठेकेदार और गार्डन संचालक के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। वहीं जिले के कलेक्टर ने इस कार्यवाही के बारे में बताते हुए कहा है कि अब तंत्र और मजबूत होगा और जिले में कहीं भी ऐसी स्थिति नहीं बनने देंगे जहां बच्चों का बचपन छिन रहा हो।




