Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
दमोह

दमोह में शिक्षाए संस्कृतिए धर्म और सामाजिक गतिविधियों से गूंजा जनजीवन

दमोह में शिक्षाए संस्कृतिए धर्म और सामाजिक गतिविधियों से गूंजा जनजीवन

दमोह। जिले में शिक्षाए संस्कृतिए सामाजिक सरोकारए धार्मिक आस्था और खेल.कूद से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआए जिनमें विद्यार्थियोंए महिलाओंए अभिभावकोंए सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली।

मानसिक स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण पर कार्यशाला
शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालयए दमोह में नेशनल टास्क फोर्स के अंतर्गत विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्राचार्य डॉण् जीण्पीण् चौधरी के निर्देशन में किया गया।
नोडल अधिकारी डॉण् राधा ताम्रकार एवं सह.संयोजक डॉण् बृजेंद्र सिंह कुसमरिया रहे। मुख्य वक्ता डॉण् अभिजीत किशोर त्रिपाठी ने मानसिक स्वास्थ्य के कारणों व प्रभावों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ताओं ने छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। संचालन डॉण् अवधेश कुमार जैन एवं डॉण् आराधना श्रीवास ने किया।

एमएलबी स्कूल में पर्यावरण क्विज
प्रयास पर्यावरण संस्था के तत्वावधान में महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में पर्यावरण क्विज आयोजित की गई। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य पारस कुमार जैन रहे। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

राम गंगा यात्रा का शुभारंभ
श्री शिव साईं मंदिर बेलाताल से श्रद्धा एवं भक्ति के साथ राम गंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। 50 तीर्थयात्री विशेष बस से चित्रकूटए प्रयागराजए मैहर एवं बांदकपुर के लिए रवाना हुए। यात्रा 21 से 24 जनवरी 2026 तक चलेगी।

दिव्यांगजनों ने मनाया बसंत पंचमी पर्व
प्रेरणा विशेष शिक्षा संस्थान एवं पुनर्वास केंद्र दमोह में दिव्यांगजनों ने बसंत पंचमी के अवसर पर माँ सरस्वती का विधिवत पूजन किया। बच्चों ने उल्लासपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।

पीएमसीओई कॉलेज में बसंत पंचमी व नेताजी जयंती
पीएमसीओई ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर सांस्कृतिक एवं वैचारिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने लोकनृत्यए लोकगीत व परिचर्चा में भाग लिया।

नरसिंह बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन
नरसिंह बस्ती में सर्व हिंदू समाज द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन एवं समरसता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी रही और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।

बुंदेली महोत्सव 2026 में सांस्कृतिक रंग
बुंदेली गौरव न्यास द्वारा आयोजित बुंदेली महोत्सव के आठवें दिन नृत्यए प्रतियोगिताएं और पारंपरिक खेलों ने दर्शकों को आकर्षित किया। महिलाओं एवं छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

एमएलबी स्कूल में परीक्षा पे चर्चा
एमण्एलण्बीण् स्कूल दमोह में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सिद्धार्थ मलैया ने विद्यार्थियों को धैर्यए परिश्रम और अनुशासन का महत्व बताया। कार्यक्रम में हजारों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!