Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
दमोह

नोहटा पुलिस ने स्थाई वसूली वारंटी को किया गिरफ्तार

नोहटा पुलिस ने स्थाई वसूली वारंटी को किया गिरफ्तार

दमोह। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन तथा एसडीओपी तेन्दूखेड़ा के मार्गदर्शन में जिले में स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नोहटा थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय श्री मोहम्मद अजहर, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, दमोह द्वारा जारी स्थाई वसूली वारंट के तहत फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।पुलिस के अनुसार, प्रकरण क्रमांक 48/25 में ग्राम इमलिया नायक निवासी लटोरी सिंह लोधी (65 वर्ष) पिता स्व. खुन्नी उर्फ खिन्नी सिंह लोधी के विरुद्ध स्थाई वसूली वारंट जारी था। आरोपी को दिनांक 27/02/2026 को ग्राम इमलिया नायक से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक पटैल, सहायक उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक श्रीराम (309), प्रधान आरक्षक प्रदीप जोशी (128) एवं प्रधान आरक्षक कामता प्रसाद (765) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!