दुकान से चोरी हुए पैसे एक घंटे में बरामद, बांदकपुर पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा

दुकान से चोरी हुए पैसे एक घंटे में बरामद, बांदकपुर पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा
दमोह। बांदकपुर क्षेत्र में दुकान से चोरी हुए हजारों रुपये के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के भीतर आरोपी को पकड़कर चोरी की रकम बरामद कर ली प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रतीक डबुल्या निवासी बांदकपुर ने 14 मई 2026 को चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बर्तन दुकान की पेटी से कोई अज्ञात व्यक्ति करीब 48 हजार रुपये चोरी कर ले गया है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल पुलिस टीम सक्रिय की गई। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया एवं एसडीओपी पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी हिण्डोरिया के निर्देशन में चौकी प्रभारी बांदकपुर स.उ.नि. राजेन्द्र मिश्रा ने पुलिस स्टाफ के साथ कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग अपचारी बालक को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए कुल 47,070 रुपये बरामद कर लिए। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।




