दमोह जिला अस्पताल में फिर लापरवाही! ऑपरेशन से डिलीवरी के बाद महिला के पेट में कपड़ा/रुई छुटा

दमोह। जिले के स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर जिला अस्पताल दमोह से गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां प्रसव के दौरान ऑपरेशन के बाद महिला के शरीर में रुई या कपड़ा छूट जाने की आशंका जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय पूजा पति गिरधारी अहिरवार, निवासी आनू, ने 17 मार्च को जिला अस्पताल में ऑपरेशन के माध्यम से बच्चे को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद कुछ समय तक सब सामान्य रहा, लेकिन अब महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को गंभीर लापरवाही का शक हुआ है।
बताया जा रहा है कि महिला को लगातार पेट दर्द और अन्य दिक्कतें हो रही हैं, जिसके चलते परिजनों ने आशंका जताई है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों द्वारा उपयोग की गई रुई या कपड़ा पेट में ही रह गया है। फिलाल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।




