Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
दमोह

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

 

चैनल हेड अभिषेक जैन

दमोह: जिले में जमीन विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। दमोह के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी के ग्राम हरदुआनी में शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे पुरानी रंजिश के चलते पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गईं। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमीन को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद शनिवार रात उस समय भड़क उठा, जब आरोपी और पीड़ित पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और आरोपियों ने कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से नरेश भवानी पटेल (52) और उनके पुत्र सत्य प्रकाश पटेल (25) लहूलुहान होकर गिर पड़े।

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तुरंत दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर दोनों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद जिला अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

सूचना मिलते ही सीएसपी हरिराम पांडे, देहात थाना प्रभारी अमित गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं कोतवाली टीआई मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा पाया गया है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम मौके पर मौजूद है।  गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार गश्त कर रही है। और सूत्रों के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!