बेटे को बचाने में सब कुछ लगा दिया, अब इंसाफ की लड़ाई लड़ रहा परिवार
स्कूल में छात्र से मारपीट मामले की जांच अब एसआईटी के हाथों में

स्कूल में हुई मारपीट काव्य की मौत, शव लेकर आधी रात एसपी ऑफिस पहुंचे परिजन; स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग तेज
दमोह। तेंदूखेड़ा के बहुचर्चित छात्र मारपीट मामले में आज बड़ा और दुखद घटनाक्रम सामने आया है। बीते ढाई से तीन महीने से भोपाल एम्स अस्पताल में इलाजरत 9 वर्षीय काव्य पिता दामोदर नामदेव की उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों और समाज में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। देर रात करीब 2 बजे परिजन काव्य का शव लेकर सीधे दमोह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और न्याय की मांग को लेकर बैठ गए।
जानकारी के अनुसार, मामला तेंदूखेड़ा स्थित IES पब्लिक स्कूल से जुड़ा है। परिजनों ने आरोप लगाया था कि 19 फरवरी 2026 को कक्षा तीसरी में पढ़ने वाले काव्य नामदेव को कॉपी में सही तरीके से नहीं लिख पाने पर शिक्षिका देवेन्द्री ठाकुर द्वारा कथित रूप से हाथों और पैरों में डंडों से मारपीट की गई थी। घर पहुंचने के बाद बच्चे ने घटना की जानकारी परिजनों को दी थी। परिजनों का दावा था कि बच्चे के हाथ और पैरों पर चोट के निशान भी दिखाई दिए थे।
अगले दिन 20 फरवरी को परिवार स्कूल पहुंचा और घटना की शिकायत की। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके बाद बच्चे की तबीयत लगातार बिगड़ती गई। पहले उसे तेंदूखेड़ा अस्पताल ले जाया गया, फिर गंभीर हालत में जबलपुर के चिरायु अस्पताल रेफर किया गया। वहां से हालत में सुधार नहीं होने पर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब 12 दिन तक वह बेहोशी की हालत में उपचाररत रहा। बाद में 10 मार्च को उसे भोपाल एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। परिजनों एवं समाज के लोगों ने बीते माह कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर स्कूल प्रबंधन और संबंधित शिक्षिकाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
मामले में 19 फरवरी 2026 को थाना तेंदूखेड़ा में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें शिक्षिका देवेन्द्री ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वही परिजनों का कहना है। जिस तरह
इधर शनिवार एसपी कार्यालय पहुंचे परिजनों की बात सुनने के लिए कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार भी पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई। वही थाना प्रभारी कोतवाली ने बताया है। परिजनों की बात सुनकर एक एसआईटी टीम बनाकर निष्पक्ष कार्यवाही की जाएगी फिलाल पोस्टमार्टम कार्यवाही की जा रही है।हालांकि एसपी तो ऑफिस नहीं पहुंचे लेकिन उन्होंने कोतवाली टीआई को ऑफिस भेजा और उन्होंने पीड़ितों से बातचीत की समझाइश दी। परिजनों का आरोप है कि काव्य के बीमार होने की वजह स्कूल में ही मारपीट हे और इसे लेकर वो काव्य की बीमारी की हालत में भी पुलिस के चक्कर लगाते रहे लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं आया।हालांकि तेंदूखेड़ा पुलिस ने काव्य के परिजनों को शिकायत कर मुकदमा दर्ज पहले ही कर लिया था लेकिन परिजन कह रहे है जैसी रिपोर्ट उन्होंने लिखानी चाही वैसी नहीं लिखी है। वहीं पीड़ितों को समझाइश के बाद वो शव को लेकर चले गए है वहीं पुलिस डॉक्टर्स की पेनल से पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कह रही है। पुलिस के आला अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि इस मामले की जांच एसआईटी के जरिए होगी।




