Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
दमोह
Trending

इमलिया घाट स्वास्थ्य केंद्र और पशु चिकित्सा केंद्रों में लापरवाही, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

इमलिया घाट स्वास्थ्य केंद्र और पशु चिकित्सा केंद्रों में लापरवाही, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे इमलिया घाट क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलिया घाट में स्वास्थ्य विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला। उस समय तीन मरीज उपचार के लिए अस्पताल में बैठे हुए थे, वहीं एक महिला अपनी बहू को डिलीवरी के लिए लेकर पहुंची थी, जहां सुबह ही प्रसव हुआ था स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) से वीडियो कॉल के माध्यम से चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी दी और संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में पानी की समस्या भी सामने आई, जिस पर कलेक्टर ने पंचायत सचिव को अस्पताल में पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर ने इमलिया घाट पशु चिकित्सा केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां केंद्र बंद पाया गया। इस पर उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक को तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान बालाकोट पशु औषधालय भी बंद मिला, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आज ही कार्रवाई हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!