Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
दमोह

जिला अस्पताल के मेन गेट पर पंखे में लगी आग, कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से बुझाई आग बड़ा हादसा टला

 

दमोह जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर ओपीडी कक्ष के पर्ची कांउन्टर में लगे पंखे में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई।
नीचे बैठे कर्मचारियों ने जैसे ही आग लगी देखी तत्काल अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को जानकारी दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। घटना के समय अफरा तफरी मच गई गेट पर कुछ मरीज और उनके परिजन खड़े थे। जैसे ही पंखे में आग लगी वह लोग वहां से भाग और गेट के बाहर निकलकर आए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना रात करीब 12 बजे की है। ओपीडी के पर्ची काउंटर में बैठे कर्मचारी मरीजों की पर्ची बना रहे थे। इसी दौरान ऊपर दीवार पर लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जैसे ही जोरदार आवाज आई पंखे से आज की लपटें निकलने लगी। तभी घटना की जानकारी ड्यूटी पर मौजूद वार्डवाय श्याम जड़िया और मनीष सोनी को दी गई। अस्पताल चौकी में भी सूचना दी गई l। दोनों ही स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल के अंदर रखे अग्निशमन यंत्र को लेकर आए और तत्काल पंखे पर उस यंत्र की सहायता से आग को बुझाया गया। कुछ ही देर में आग बुझ गई जिसके बाद वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। समय रहते आग को बुझा लिया गया जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!