Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
दमोह
Trending

पुलिस महकमे में फिर फेरबदल: रचना मिश्रा को पटेरा की कमान, अमित मिश्रा को अजाक का अतिरिक्त प्रभार

रनेह में नीतेश जैन की तैनाती, चंदन सिंह निरंजन को कोतवाली भेजा; देहात थाना प्रभारी रहते रचना मिश्रा से जुड़ा था चोरी के आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का मामला

पुलिस महकमे में फिर फेरबदल: रचना मिश्रा को पटेरा की कमान, अमित मिश्रा को अजाक का अतिरिक्त प्रभार

रनेह में नीतेश जैन की तैनाती, चंदन सिंह निरंजन को कोतवाली भेजा; देहात थाना प्रभारी रहते रचना


मिश्रा से जुड़ा था चोरी के आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का मामला

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने प्रशासनिक दृष्टि से जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर फेरबदल करते हुए चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। 22 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक रचना मिश्रा को अजाक थाना प्रभारी के पद से हटाकर थाना प्रभारी पटेरा बनाया गया है। वहीं कार्यवाहक निरीक्षक अमित मिश्रा को पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी के साथ थाना अजाक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश के मुताबिक उपनिरीक्षक नीतेश जैन को थाना रनेह का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि रनेह थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चंदन सिंह निरंजन को थाना कोतवाली भेजा गया है। सभी नवीन पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक प्रशासनिक दृष्टि से अस्थाई रूप से की गई हैं।


रचना मिश्रा की फिर थाना स्तर पर वापसी
निरीक्षक रचना मिश्रा इससे पहले दमोह देहात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। उनके कार्यकाल के दौरान देहात थाना पुलिस ने चोरी, नकबजनी, अवैध शराब और मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में कार्रवाई की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025 में देहात थाना पुलिस द्वारा चोरी-नकबजनी के 13 मामलों का खुलासा कर करीब 8.5 लाख रुपए का मशरूका बरामद किए जाने की रिपोर्ट भी सामने आई है।

हालांकि फरवरी 2026 में देहात थाना पुलिस की हिरासत से चोरी के एक इनामी आरोपी के फरार होने की घटना के बाद तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने रचना मिश्रा सहित अधिकारियों के स्थानांतरण किए थे। ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी संतोष काछी शौच के बहाने पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। सीएसपी एचआर पांडे ने उस समय आरोपी के खिलाफ तलाश अभियान चलाए जाने की जानकारी दी थी। जिंसके बाद कोई जानकारी सामने नही आई वही अब करीब छह महीने बाद रचना मिश्रा को फिर एक महत्वपूर्ण थाना—पटेरा—की कमान सौंपे जाने को पुलिस महकमे में अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि वर्तमान आदेश में उनके पूर्व पद से हटाए जाने या वर्तमान पदस्थापना के पीछे किसी विशेष घटना अथवा कारण का उल्लेख नहीं किया गया है।

अमित मिश्रा के पास दोहरी जिम्मेदारी
कार्यवाहक निरीक्षक अमित मिश्रा को पुलिस कंट्रोल रूम दमोह के प्रभारी पद के साथ-साथ अजाक थाने का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यानी अब कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी संभालने के साथ उन्हें अजाक थाने के कामकाज की निगरानी भी करनी होगी।

रनेह और कोतवाली में भी बदलाव
उपनिरीक्षक नीतेश जैन को रनेह थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं अब तक रनेह थाना संभाल रहे उपनिरीक्षक चंदन सिंह निरंजन को कोतवाली भेजा गया है। चंदन सिंह निरंजन के रनेह थाना प्रभारी रहते क्षेत्र में सड़क हादसों सहित कई मामलों में पुलिस कार्रवाई सामने आती रही है।

अब नई जिम्मेदारियों में परीक्षा
एसपी आनंद कलादगी के इस फेरबदल के बाद अब सबसे ज्यादा नजर पटेरा, रनेह और अजाक थाना क्षेत्र की पुलिसिंग पर रहेगी। खासतौर पर रचना मिश्रा की पटेरा में नई जिम्मेदारी और अमित मिश्रा के पास अजाक के अतिरिक्त प्रभार के बाद यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि दोनों अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निराकरण को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!