दिल्ली जा रही निजामुद्दीन एक्सप्रेस में बेहोश मिला युवक, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पन्ना जिला निवासी के रूप में हुई पहचान

दिल्ली जा रही निजामुद्दीन एक्सप्रेस में बेहोश मिला युवक, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पन्ना जिला निवासी के रूप में हुई पहचान
दमोह से होकर दिल्ली की ओर जाने वाली निजामुद्दीन एक्सप्रेस में मंगलवार शाम 7:00 बजे एक युवक जनरल बोगी में बेहोशी की हालत में मिला। ट्रेन प्लेटफार्म पर रुकी तो आरपीएफ और जीआरपी पुलिस के द्वारा युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान पन्ना जिले के के रूप में हुई है। वीडियो कॉलिंग पर परिजनों से बात भी हो गई है और उन्होंने उसे पहचान लिया है।
मृतक की पहचान 22 वर्षीय
सुखविंदर पिता कमलेश चौधरी 22 थाना पवई जिला पन्ना के रूप में हुई है।
युवक जनरल कोच में ऊपर वाली बर्थ पर बेहोशी की हालत में मिला था। जानकारी देते हुए ट्रेन में सवार यात्री आईटीबीपी के जवान अनिल सिंह ने बताया की वह छुट्टियों में अपने घर दिल्ली जा रहे थे। जबलपुर निजामुद्दीन ट्रेन में जबलपुर से बैठे थे। जब ट्रेन कटनी स्टेशन से गुजरी तब यह युवक बर्थ के अंदर आया और उनके ऊपर वाली बर्थ पर लेट गया। कुछ देर बाद उसकी गर्दन नीचे लटक आई। उन्होंने अन्य यात्रियों के साथ जब उसे हिलाया तो वह अचेत अवस्था में मिला। तत्काल इसकी जानकारी ट्रेन में तैनात आरपीएफ पुलिस को दी गई। ट्रेन दमोह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर पहुंची तो जीआरपी चौकी प्रभारी शेख जुम्मन, आरपीएफ चौकी प्रभारी अनिल यादव के साथ स्टेशन मास्टर ट्रेन के पास पहुंचे और बोगी से युवक को बाहर निकाला गया। रेलवे डॉक्टर के द्वारा युवक की जांच की गई, लेकिन उन्हें समझ में नहीं आया। इसके बाद युवक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पास जो मोबाइल मिला था उस पर लगातार परिजनों के फोन आ रहे थे। स्टेशन पर तैनात पुलिस कर्मियों ने वीडियो कॉल के माध्यम से परिजनों को उसका चेहरा दिखाया और परिजनों ने भी उसे पहचान लिया। वह आवाज लगाकर उसे बुलाते रहे, लेकिन युवक कुछ भी नहीं बोल सका।
पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के सब ग्रह में रखवा दिया है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा और उसके बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी।



