
दमोह-कटनी मार्ग पर मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 20 से ज्यादा घायल
सागर से सोयाबीन की कटाई कर मैहर लौट रहे थे मजदूर, हिंडोरिया टोल के पास हादसा; जिला अस्पताल में कराया भर्ती
दमोह कटनी मार्ग पर हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल के पास गुरुवार रात फसल कटाई कर घर वापस जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
जिससे 20 से अधिक मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को 108 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका इलाज शुरू किया गया है। घटना का कारण अंधा मोड़ बताया गया है। जिससे चालक अपना नियंत्रण खो बैठा।
सभी घायल मैहर जिले के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। घटना देर रात करीब दो और तीन बजे के बीच की बताई जारही है। जिला अस्पताल में ड्यूटी रत डॉक्टर पीयूष निमाड़े और अन्य स्टाफ के द्वारा सभी का इलाज किया गया। वहीं कुछ घायलों को हिंडोरिया अस्पताल ले जाया गया था वहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर के साथ अन्य पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा था।
घायल राजभान सिंह ने बताया कि हम लोग सागर जिले के बागरोद में सोयाबीन की फसल कटाई करने के लिए गए हुए थे। सभी लोग मैहर जिले के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। गुरुवार को वहां फसल कटाई का काम पूरा हो गया तो पिकअप में करीब 32 लोग सवार होकर वापस अपने जिले मैहर जा रहे थे। दमोह कटनी मार्ग पर अचानक मोड़ के पास जैसे ही ड्राइवर ने ब्रेक मारे तो पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें करीब 20 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ लोग अंतर बितीया गांव के हैं। कुछ लोग सनई गांव के हैं ।कुछ अन्य गांव के हैं।
घायल महिला गीता ने बताया कि हम लोग तो सो रहे थे हमें घटना के बारे में कुछ पता नहीं है। जब अचानक से पिकअप पलटा और हम लोग घायल हुए तब मेरी नींद खुली। इसके बाद डायल 112 और 108 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों में
पावर्ती पति पितई निवासी ग्राम हिनोता जिला मैहर,
दुर्गेश पिता राजमा 10 वर्ष निवासी मैहर, कृष्णा पति अमरजीत 40 मैहर, 20 वर्षीय कविता पिता ओमप्रकाश निवासी जेरह जिला मैहर, चांदनी पिता संतोष 16 मैहर, राजकली पति बबलू 40 निवासी सतना,
दुर्गेश पिता राजमा 10 मैहर, माया पिता सुखनंदी 45 मैहर, आरती पिता अमर जीत डेढ़ साल निवासी मैहर,
आशा पति मिथुआ निवसी सतना, अभिषेक पिता उमेश निवासी अतर विधियां जिला सतना,
अंजली राजभान कोल निवासी सन्नई जिला मैहर,
मानसी पिता रामफल 12 निवासी सतना, आशिक पिता राजभान कोल 8 निवसी मेहर शामिल हैं।
गनीमत रही घायलों को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। सभी को सिर और पैर में सामान्य चोटें आई हैं। पुलिस के द्वारा मामले में जांच शुरू की गई है।




