Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
दमोह

आईएएस तबादला सूची: दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर का तबादला, प्रताप नारायण यादव होंगे नए कलेक्टर

Damoh

आईएएस तबादला सूची: दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर का तबादला, प्रताप नारायण यादव होंगे नए कलेक्टर

दमोह। मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची में दमोह जिले के कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब उप सचिव, मुख्यमंत्री के साथ-साथ कार्यपालन संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को), भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नए कलेक्टर होंगे प्रताप नारायण यादव
दमोह जिले के नए कलेक्टर के रूप में प्रताप नारायण यादव की नियुक्ति की गई है। प्रताप नारायण यादव वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में मछुआरा कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ थे। उन्होंने यह पद 3 फरवरी 2025 को ग्रहण किया था। इससे पहले वे अवर सचिव के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!