Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
दमोह

बर्थडे पार्टी में शराब पीकर नाचने को लेकर विवाद, लाठी-कुल्हाड़ी चले, वृद्ध महिला समेत दो गंभीर घायल

बर्थडे पार्टी में शराब पीकर नाचने को लेकर विवाद, लाठी-कुल्हाड़ी चले, वृद्ध महिला समेत दो गंभीर घायल

दमोह। देहात थाना क्षेत्र के किशुनगंज गांव में बर्थडे पार्टी के दौरान शराब पीकर नाचने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला होने पर एक वृद्ध महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक की हालत नाजुक होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, किशुनगंज गांव में आयोजित एक बर्थडे पार्टी के दौरान शराब के नशे में नाचने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

हमले में गोदाबाई रैकवार (60), निवासी किशुनगंज तथा गणेश पिता मिल्कू बंसल (32), निवासी चंपत पिपरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 के आरक्षक राहुल राजपूत और विजय मौके पर पहुंचे तथा गोदाबाई को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं गणेश को परिजन निजी वाहन से अस्पताल लेकर आए। जिला अस्पताल में डॉ. आरिफ खान ने प्राथमिक उपचार के बाद गणेश की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं गोदाबाई का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।देहात थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस विवाद के कारणों और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!