हटा नाका की शासकीय शराब दुकान पर आधा दर्जन बदमाशों का हमला, तोड़फोड़ कर बोतलें फोड़ीं

हटा नाका की शासकीय शराब दुकान पर आधा दर्जन बदमाशों का हमला, तोड़फोड़ कर बोतलें फोड़ीं
दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत हटा नाका स्थित शासकीय शराब दुकान पर बुधवार को आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में विवाद जैसी स्थिति निर्मित हो गई।जानकारी के अनुसार चार पहिया वाहन में सवार बदमाशों ने शराब दुकान पर हमला कर शराब की बोतलें तोड़ दीं और दुकान में तोड़फोड़ की। आरोपियों की इस हरकत से विवाद की स्थिति बन गई, जिसके बाद दुकान संचालकों को दुकान बंद करनी पड़ी।घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी एचआर पांडे, देहात थाना प्रभारी विक्रम दांगी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और सीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है और कुछ आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है।पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।




