Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
दमोह

राजनगर के पास विवाद में घायल अमजद की रेफर के दौरान मौत, पुलिस ने शुरू की हत्या के मामले की जांच

राजनगर के पास विवाद में घायल अमजद की रेफर के दौरान मौत, पुलिस ने शुरू की हत्या के मामले की जांच

राजनगर के पास विवाद में घायल अमजद की रेफर के दौरान मौत, पुलिस ने शुरू की हत्या के मामले की जांच
दमोह। देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत राजनगर केसिंग के पास बुधवार देर रात हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल अमजद खान की इलाज के लिए जबलपुर रेफर किए जाने के दौरान मौत हो गई। अमजद की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जबलपुर भेजा था, लेकिन जबलपुर टोल प्लाजा के पास रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
इसके बाद परिजन और एंबुलेंस अमजद के शव को वापस दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मरचुरी में रखवा दिया गया है।
घटना में घायल दूसरे युवक शरीफ (28) निवासी सुल्तानी मोहल्ला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी एच.आर. पांडे, कोतवाली प्रभारी नीतेश जैन, एएसआई अभय सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और विवाद में शामिल आरोपियों की तलाश जारी है।
मृतक अमजद की बहन साहबा ने बताया कि अमजद घर पर सो रहा था। इसी दौरान शरीफ उसे अपने साथ लेकर गया। कुछ देर बाद सूचना मिली कि दोनों राजनगर केसिंग के पास घायल अवस्था में पड़े हैं। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां से अमजद को गंभीर हालत में रेफर किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!