दमोह
Trending

सिगरेट लेने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, तीन बाइक सवार फरार

सिगरेट लेने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, तीन बाइक सवार फरार

दमोह। कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल वार्ड-2 में बहराम टॉकीज के पास मंगलवार शाम सिगरेट लेने जा रहे 28 वर्षीय युवक पर तीन अज्ञात बाइक सवारों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक के पेट पर चोट आई है। घायल को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज किया गया घायल युवक की पहचान सिविल वार्ड-2 निवासी अभिलाष कोरी (28) के रूप में हुई है। अभिलाष ने बताया कि वह जिला अस्पताल के साइकिल स्टैंड पर काम करता है। पिछले चार दिनों से तबीयत खराब होने के कारण वह जिला अस्पताल में भर्ती था। मंगलवार को तबीयत में सुधार होने पर वह घर आया और सिगरेट लेने बहराम टॉकीज के पास स्थित पान की दुकान पर गया था उसने बताया कि दुकान से वापस लौटते समय तीन बाइक सवार युवकों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में सड़क पर पड़े युवक को देखकर स्थानीय लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। अभिलाष का कहना है कि वह हमलावरों को नहीं पहचानता और उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!