गांव का चाय वाला फ्रेंचाइजी की दमोह से ही शुरुआत,फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी सहित दिग्गज हस्तियों ने किया उद्घाटन

गांव का चाय वाला फ्रेंचाइजी की दमोह से ही शुरुआत,फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी सहित दिग्गज हस्तियों ने किया उद्घाटन
दमोह। दमोह के एक गांव नोहटा से शुरू हुआ एक नया स्टार्टअप “गांव का चाय वाला“ जी हां प्रसिद्ध व्यवसायी त्रिलोकचंद सैन द्वारा ये स्टार्टअप दमोह के नोहटा से शुरू किया गया इसकी पहली फ्रेंचाइजी दमोह शहर के गल्ला मंडी गेट के पास शुरु की गई हैं. नोहटा में हुए उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी मध्य प्रदेश शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के बड़े भाई और उज्जैन प्रेस क्लब के अध्यक्ष नंदलाल यादव, उज्जैन के वरिष्ठ समाज सेवी कन्हैया लाल चौहान, की मौजूदगी में उद्घाटन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया वहीं कार्यालय का उद्घाटन नोहटा में किया गया . कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ समाज सेवी भाव सिंह लोधी, सत्येंद्र सिंह लोधी स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम के आयोजन और प्रायोजन के बारे में स्टार्टअप शुरू करने वाले त्रिलोक चंद सैन ने विस्तार से जानकारी दी वही मंत्री धर्मेंद्र लोधी, अभिनेता मुकेश तिवारी और उज्जैन प्रेस क्लब के अध्यक्ष नंदलाल यादव जी ने अपना अपना उद्बोधन दिया,कार्यक्रम का आभार गिरिराज विजयवर्गी ने माना और कार्यक्रम का सफल संचालन विपिन चौबे ने किया वही एक और अन्य कार्यक्रम दमोह मोरगंज गल्ला मंडी गेट के पास आयोजित किया गया जहां गांव का चाय वाला फ्रेंचाइजी की शुरुआत रिबन काटकर की गई इस दौरान उपस्थित अतिथियों के अलावा दमोह विधायक जयंत मलैया जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल दमोह एसडीएम आर एल बागरी सी एस पी एच आर पांडे सहित बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही, दरअसल गांव का चाय वाला एक नया स्टार्टअप है जिसका मुख्य कार्यालय और प्रोडक्शन नोहटा में है वहीं पूरे देश में दस हजार से भी अधिक फ्रेंचाइजी खोलने का लक्ष्य हैं. यह केवल चाय वाला नहीं बल्कि एक पूरा रेस्टोरेंट है जिसमें शुद्ध फूड प्रोडक्ट देसी अंदाज में बनाय और परोसे जाएंगे हर खाने के आइटम की शुद्धता की पूरी गारंटी रहेगी, वही चाय जहां कुल्हड़ में सर्व की जायगी, वही खाना केले के पत्ते और सुपारी के पत्तों से बने प्लेटो में परोसा जाएगा सेहत और शुद्धता का विशेष ख्याल इस स्टार्टअप में रखा गया युवाओं में रोजगारों के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से मेक इन इंडिया के तहत ये स्टार्टअप शुरू किया गया है वही ब्रांड एंबेसडर के रूप में फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी ने एक ऐड फिल्म भी शूट की है जो जल्द ही दर्शकों के बीच होगी जिसमें बुंदेलखंड के इस नए स्टार्टअप के बारे में बताया गया।




