Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
दमोह
Trending

आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर दमोह पुलिस कर्मियों को मिले भारत सरकार के मैडल

आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर दमोह पुलिस कर्मियों को मिले भारत सरकार के मैडल

दमोह। भारत सरकार के गृह विभाग द्वारा देश की आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्मृति मैडल प्रदान किए गए हैं। इसी क्रम में दमोह जिले में भी मैडल वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
शनिवार 24 जनवरी 2026 को जिले के पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया द्वारा जिले के कुछ थाना प्रभारियों सहित दमोह शहर के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को यह सम्मानित मैडल वितरित किए गए।
पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के शेष पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से पूर्व मैडल उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि यह मैडल पुलिस बल के समर्पण, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा में योगदान का सम्मान है, जिससे पुलिस कर्मियों का मनोबल और अधिक बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!