Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
दमोह
Trending

छत ढलाई के दौरान करंट से युवक की मौत, बंद पड़ी हाईटेंशन लाइन में अचानक आया करंट


छत ढलाई के दौरान करंट से युवक की मौत, बंद पड़ी हाईटेंशन लाइन में अचानक आया करंट

दमोह। जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र के चौरैया गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर की छत का लेंटर डालते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। चौरैया निवासी गंगाराम अहीरवाल (पिता गोटेराम अहीरवाल) शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर की छत पर लेंटर डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में अचानक बिजली सप्लाई शुरू हो गई, जिसकी चपेट में आकर वे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल मड़ियादो स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर हटा रेफर किया गया। बाद में जिला अस्पताल दमोह लाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता का कहना है कि घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पिछले करीब 8 दिनों से बंद थी। लेंटर डालते समय अचानक बिजली चालू होने से यह हादसा हो गया। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!