Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
दमोह
Trending

जनपद सदस्य ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, 8वीं की छात्रा 5 माह की गर्भवती; आरोपी फरार

जनपद सदस्य ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, 8वीं की छात्रा 5 माह की गर्भवती; आरोपी फरार

दमोह : जिले के मगरोंन थाना क्षेत्र फतेहपुर चौकी से मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक जनपद सदस्य पर कक्षा 8वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। दरिंदगी का पता तब चला जब तबीयत खराब होने पर छात्रा की जांच कराई गई और वह 5 माह की गर्भवती निकली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

अकेली पाकर खेत में ले गया, जान से मारने की धमकी दी
पीड़िता के अनुसार, यह घटना 9 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 5 बजे की है। उस समय घर के अन्य सदस्य बाजार और काम पर गए हुए थे और छात्रा घर में अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस के खेत से जुड़े जनपद सदस्य कुदन आदिवासी ने छात्रा को जबरन दबोच लिया और अपने खेत की ओर ले गया। वहाँ आरोपी ने छात्रा को जान से मारने और उसके पूरे परिवार को नुकसान पहुँचाने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

5 माह बाद खुला राज, परिजनों के उड़े होश
आरोपी की धमकी से डरी छात्रा ने महीनों तक यह बात किसी को नहीं बताई। इस दौरान छात्रा का मासिक धर्म बंद हो गया और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हाल ही में जब उसने अपनी दादी को आपबीती सुनाई, तब जाकर परिजनों को सच्चाई का पता चला। मेडिकल जांच में सामने आया कि नाबालिग 4 से 5 माह की गर्भवती है।

महिला थाने में मामला दर्ज, रसूखदार आरोपी कुदन आदिवासी फरार
घटना की शिकायत पहले मगरोंन थाने में की गई थी, जहां से पीड़िता को महिला थाना दमोह भेजा गया। पुलिस ने आरोपी जनपद सदस्य कुदन आदिवासी के खिलाफ: दुष्कर्म की धाराएं पॉक्सो एक्ट के तहत शून्य पर मामला दर्ज किया है। वारदात के बाद से ही आरोपी जनपद सदस्य फरार है।

इनका कहना है
नाबालिग और उसके परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुजीत सिंह भदौरिया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!