Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
दमोह

दमोह में 24 घंटे के भीतर 5 किमी के दायरे में मिले दो अज्ञात शव, नरसिंहगढ़ क्षेत्र में बढ़ी सनसनी

पहले कुएं में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान अब तक नहीं; गुरुवार शाम मिली 25-30 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी

दमोह में 24 घंटे के भीतर 5 किमी के दायरे में मिले दो अज्ञात शव, नरसिंहगढ़ क्षेत्र में बढ़ी सनसनी

पहले कुएं में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान अब तक नहीं; गुरुवार शाम मिली 25-30 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी

दमोह। जिले के नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर करीब 4 से 5 किलोमीटर के दायरे में दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई है। लगातार सामने आई इन घटनाओं ने क्षेत्र में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और फिलहाल दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बुधवार रात नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत महूना गांव में बिना मुंडेर वाले एक कुएं से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीईआरएफ की टीम की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को जिला अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है। इसी बीच गुरुवार शाम करीब 7 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम रानगिर में एक और शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। इस बार शव एक महिला का है, जिसकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष आंकी जा रही है। महिला की भी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार महूना और रानगिर गांवों के बीच की दूरी महज 4 से 5 किलोमीटर है। ऐसे में इतने कम अंतराल और सीमित क्षेत्र में दो अज्ञात शव मिलने से मामला गंभीर माना जा रहा है। पुलिस दोनों घटनाओं के बीच किसी संभावित कड़ी की भी जांच कर रही है, हालांकि अधिकारियों ने अभी तक किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है।
सूत्रों के अनुसार नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र में इन दिनों कार्यप्रणाली को लेकर भी असंतोष की चर्चा है। बताया जा रहा है कि चौकी के अधिकांश पुलिसकर्मी चौकी प्रभारी से नाराज हैं और यह मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच सकता है। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस दोनों शवों की पहचान कराने, मौत के कारणों का पता लगाने और घटनाओं के हर पहलू की गहन जांच में जुटी हुई है। लगातार दो शव मिलने की घटनाओं ने पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!