Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
दमोह
Trending

त्योहारों पर अमन-चैन बनाए रखने को दमोह पुलिस मैदान में


होली-ईद पर दमोह पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्च

दमोह। आगामी होली और ईद त्योहार को लेकर दमोह पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं सीएसपी एच.आर. पांडे के नेतृत्व में शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया।

टीआई कोतवाली मनीष कुमार, टीआई यातायात दलबीर सिंह मार्को, सूबेदार अभिनव साहू, एएसआई दिनेश गोस्वामी सहित पुलिस बल ने कोतवाली चौराहा, घंटाघर, एवरेस्ट लॉज, बस स्टैंड सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और नागरिकों से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार ने नागरिकों से कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि त्योहारों के दौरान शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि होली और ईद का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!