Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
दमोह
Trending

दमोह जिले के दो थाना क्षेत्रों के जंगलों में बड़े पैमाने पर जुआ संचालन की चर्चा

दमोह जिले के दो थाना क्षेत्रों के जंगलों में बड़े पैमाने पर जुआ संचालन की चर्चा

दमोह। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जंगलों के बीच बड़े पैमाने पर जुआ संचालित होने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, देहात थाना क्षेत्र की एक पुलिस चौकी के अंतर्गत जंगल और धार्मिक स्थल के आसपास प्रतिदिन शाम के समय जुआ फड़ सजने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर दांव लगाते हैं। इसी तरह जबेरा थाना क्षेत्र के एक जंगल में भी प्रतिदिन स्थान बदल-बदलकर जुआ खिलाए जाने की चर्चा है। सूत्रों का कहना है कि दोपहर से शाम तक चलने वाले इस जुआ फड़ में आसपास के गांवों और कस्बों से लोग दोपहिया और चारपहिया वाहनों से पहुंचते हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों स्थानों पर लंबे समय से जुआ संचालित होने की जानकारी स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके बावजूद अब तक किसी बड़ी पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे पुलिस की निगरानी और कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!