Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
दमोह

दमोह जिले के दो थाना क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जुआ संचालन की चर्चा सूत्रों के मुताबिक स्थान बदल-बदलकर सज रहे जुआ फड़, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

दमोह जिले के दो थाना क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जुआ संचालन की चर्चा

सूत्रों के मुताबिक स्थान बदल-बदलकर सज रहे जुआ फड़, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

दमोह। जिले के जबेरा और बटियागढ़ थाना क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जुआ संचालन होने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, जबेरा थाना क्षेत्र के घाट खमरिया के जंगल में प्रतिदिन शाम के समय स्थान बदल-बदलकर जुआ फड़ संचालित किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां आसपास के गांवों से लोग दोपहिया और चारपहिया वाहनों से पहुंचते हैं। सूत्रों का दावा है कि यह गतिविधि प्रतिदिन शाम करीब 5 बजे से 7 बजे तक चलती है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि संचालन से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी तरह बटियागढ़ थाना क्षेत्र में भी एक स्थान पर शाम से देर रात तक जुआ संचालित होने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, यहां भी नियमित रूप से लोगों की भीड़ जुटने की जानकारी सामने आ रही है। यदि सूत्रों की यह जानकारी सही है, तो यह पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!