Welcome to MP Daily Live   Click to listen highlighted text! Welcome to MP Daily Live
दमोह
Trending

एसपी के नेतृत्व में दमोह की सड़कों पर उतरा पुलिस बल, सुरक्षा का दिया संदेश

दमोह में त्योहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश

दमोह। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एचआर पांडेय सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आम लोगों में सुरक्षा का संदेश दिया। एसपी आनंद कलादगी ने ट्रैफिक थाना प्रभारी एवं मौजूद पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने शहरवासियों से आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और प्रशासन का सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!